Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

धन सिंह रावत ने कांटे की टक्कर में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल को दी मात

Dehradun Uttarakhand


देहरादून, बिग न्यूज़ टूडे। पौड़ी जिले की 6 विधानसभा सीटों पर भगवा परचम लहराया है। पौड़ी की सबसे हॉट विधानसभा सीट से उच्च शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने कांटे की टक्कर में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल को हरा दिया है। धन सिंह रावत को मिली ये जीत उनके राजनीतिक करियर के लिए बहुत बड़ी जीत साबित हो सकती है। अपने पहले ही चुनाव में जीत के बाद धन सिंह का नाम दो बार सीएम रेस में आ चुका है। अब भाजपा के सीएम धामी अपना चुनाव हार चुके हैं। जिसके बाद धन सिंह रावत के राजनीतिक कद के बढ़ने की संभावनाएं हैं।
इस सीट पर धन सिंह रावत ने एक बार फिर से कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल को मात दी है। कैबिनेट मंत्री और विधायक धनसिंह रावत के लिए इस सीट पर पीएम मोदी ने जनसभा की थी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी धन सिंह रावत के लिए प्रचार किया था। चुनाव प्रचार के आखिरी दिन इस सीट पर कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने गणेश गोदियाल के समर्थन में कैंपेन किया था। घोषित नतीजों में जनता ने एक बार फिर से मोदी लहर पर मुहर लगा दी है। उत्तराखंड की सक्रि‍य राजनीति‍ में धन सिंह की जड़ें बेहद ही गहरी रही हैं। धन सिंह रावत ने एक दशक से कम की सक्रियि राजनीति में बड़ा फासला तय किया। राष्‍ट्रीय स्‍वयं सेवक संघ से बीजेपी की सक्र‍िय राजनीति‍ में आए धन सिंह रावत का नाम कई बार मुख्‍यमंत्री के संभाव‍ित उम्‍मीदवार के तौर पर सामने आता रहा है।