Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

धामी का राजतिलक: कल 2:30 बजे होगा शपथ ग्रहण समारोह , पीएम मोदी सहित अन्य नेता रहेंगे मौजूद

Uttarakhand


देहरादून बिग न्यूज़ टुडे

पुष्कर सिंह धामी को सीएम घोषित करने के बाद अब धामी के शपथग्रहण समारोह की तैयारियां हो रहीं हैं। शपथ ग्रहण की तैयारियों को लेकर डीएम देहरादून और SSP देहरादून ने सोमवार रात शपथ ग्रहण समारोह के आयोजन स्थल कर व्यवस्थाओं का जायज़ा लिया ।

कार्यवाहक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पुन: मुख्यमंत्री चुना गया ।केंद्रीय पर्यवेक्षक बनकर आए राजनाथ सिंह ने धामी के नाम का कल एलान किया । अब धामी 23 मार्च को परेड ग्राउंड में अपने मंत्रीमंडल के साथ शपथ लेंगे। कल धामी सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में पीएम नरेंद्र मोदी और ग्रह मंत्री अमित शाह भी पहुचेंगे।जिसकी सुरक्षा को लेकर शासन प्रशासन ने सभी तैयारियाँ पूरी कर ली है ।