Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

धामी कैबिनेट आज कई महत्वपूर्ण बिंदुओ पर लग सकती है मुहर

Uttarakhand


देहरादून

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आज कैबिनेट बैठक आयोजित होने जा रही है सुबह 11:00 बजे से सचिवालय स्थित विश्वकर्मा भवन के पंचम तल में बैठक होगी
बताया गया कि बैठक में पुलिस कांस्टेबल और हेड कांस्टेबलों के ग्रेड पर विवाद पर्यटन से जुड़े व्यवसायियों को राहत हेड मास्टरों को प्रधानाचार्य के पदों में प्रमोशन में शिथिलता देने और फॉरेस्ट गार्ड भर्ती सेवा नियमावली में संशोधन समेत कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को हरी झंडी मिल सकती है

आपको बता दें कि इस बार सरकार इंटर कॉलेजों में खाली प्रिंसिपल के पदों को भरने के लिए रियायत दे सकती है शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे ने अधिकारियों को इसके निर्देश पहले ही दें चुके है। राज्य में अब हेड मास्टर पद पर 5 साल की सेवा की शर्तों को हटाने की तैयारी की जा सकती है। जिसके तहत आज होने वाली कैबिनेट की बैठक में यह प्रस्ताव लाया जा सकता है ।गौरतलब है कि राज्य में 1382 इंटर कॉलेज व 932 हाई स्कूल है।