Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

राज्यपाल से लोक भवन में विभिन्न गुरुद्वारा कमेटियों के प्रतिनिधिमंडल ने की भेंट

Dehradun


Consulting Editor : Mo Faheem ‘Tanha’
देहरादून(BY NEHA GOYAL)। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से मंगलवार को लोक भवन में देहरादून स्थित विभिन्न गुरुद्वारा कमेटियों के प्रतिनिधिमण्डल ने शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने राज्यपाल को विभिन्न विषयों सहित तथा सिख समाज से जुड़े सामाजिक एवं सामुदायिक विषयों पर चर्चा की।

राज्यपाल ने प्रतिनिधिमण्डल का स्वागत करते हुए कहा कि सिख गुरुओं की शिक्षाएं मानवता, सेवा, समानता और भाईचारे का संदेश देती हैं। उन्होंने कहा कि गुरुद्वारों द्वारा समाज के जरूरतमंद वर्गों की सेवा, लंगर, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं अन्य सामाजिक गतिविधियों के माध्यम से किए जा रहे कार्य प्रेरणादायी हैं।

राज्यपाल ने कहा कि ‘सेवा’ और समरसता की भावना सिख परंपरा की मूल विशेषता रही है। सिख समाज ने निस्वार्थ सेवा और मानव कल्याण की भावना को समाज में मजबूत करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उन्होंने कहा कि सामाजिक समरसता और आपसी सौहार्द को बढ़ावा देने में धार्मिक एवं सामाजिक संस्थाओं की भूमिका महत्वपूर्ण है।

उन्होंने युवाओं को गुरुओं की शिक्षाओं, भारतीय संस्कृति, राष्ट्र सेवा और सामाजिक जिम्मेदारियों से जोड़ने के लिए निरंतर प्रयास करने का आह्वान किया। राज्यपाल ने कहा कि युवा पीढ़ी को अपनी समृद्ध विरासत और मूल्यों से जोड़ते हुए उन्हें आधुनिक ज्ञान, तकनीक और नवाचार के अवसरों से भी जोड़ना आवश्यक है।

इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल को विभिन्न सामाजिक एवं सामुदायिक गतिविधियों की जानकारी दी और उन्हें गुरुद्वारा साहिब की गतिविधियों से अवगत कराया। उन्होंने राज्यपाल का आभार व्यक्त करते हुए सामाजिक सेवा एवं जनकल्याण के कार्यों में निरंतर सहयोग की अपेक्षा व्यक्त की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *