Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

पूर्व कैबिनेट मंत्री से प्रतिनिधिमंडल ने की शिष्टाचार भेंट

Uttarakhand


ऋषिकेश। डॉ प्रेमचंद अग्रवाल, विधायक ऋषिकेश एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री से ऋषिकेश मंडल अध्यक्ष मनोज ध्यानी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने अपने क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं से विधायक जी को अवगत कराया तथा क्षेत्र के समग्र विकास से संबंधित विषयों पर विस्तार से चर्चा की।

मंडल अध्यक्ष मनोज ध्यानी ने क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण, जनहित से जुड़े लंबित कार्यों के शीघ्र समाधान एवं नए विकास कार्यों को प्राथमिकता देने का अनुरोध किया। विधायक डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने प्रतिनिधिमंडल की बातों को गंभीरता से सुनते हुए आश्वस्त किया कि क्षेत्र की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाएगा तथा विकास कार्यों को तेजी से आगे बढ़ाया जाएगा।

इस अवसर पर पार्षद एकांत गोयल, पार्षद अजय दास, पार्षद आशु डंग, पार्षद वीरेंद्र भारद्वाज एवं पार्षद संजय ध्यानी भी उपस्थित रहे। सभी जनप्रतिनिधियों ने क्षेत्र के विकास हेतु विधायक के प्रयासों की सराहना करते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार सहयोग एवं मार्गदर्शन की अपेक्षा व्यक्त की।

डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि क्षेत्र का सर्वांगीण विकास उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा जनसमस्याओं के समाधान के लिए वे सदैव प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देने का आश्वासन भी दिया।