Breaking-: कल छोड़ी आम आदमी पार्टी आज हो गए भाजपा में शामिल दीपक बाली, सीएम की मौजूदगी में ली भाजपा की सदस्यता

Uttarakhand


देहरादून Report By-: faizan khan

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की उपस्थिति में में आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बाली ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

आपको बता दे की कल ही दीपक बाली ने आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पद और पार्टी की सदस्यता से इस्तीफ़ा दिया था ।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि आम आदमी पार्टी प्रदेश से साफ हो चुकी है। पहले कर्नल (रिटा.) अजय कोठियाल ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की और अब दीपक बाली भाजपा में शामिल हुए हैं।

उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड के अलावा हिमाचल प्रदेश, गुजरात एवं अन्य राज्यों से भी आम आदमी पार्टी का सफाया हो रहा है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आठ वर्षों के कार्यकाल में देश में एक नई कार्य संस्कृति आई है। उनकी कार्यशैली से दुनिया में भारत का मान-सम्मान बढ़ा है। देश में भारतीय जनता पार्टी सशक्त होकर उभरी है। अन्य राजनीतिक दलों के लोग भाजपा की अच्छी नीतियों के कारण पार्टी में शामिल हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि दीपक बाली की विचारधारा में हमेशा से राष्ट्रवाद था।

इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश के अध्यक्ष मदन कौशिक, महामंत्री कुलदीप कुमार, सुरेश भट्ट , मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।