Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

क्रिसमस पर्व पर गिरिजाघरों में हुईं विशेष प्रार्थना सभाएं, मुख्य आयोजन सेंटमेरी चर्च में हुआ, देखिये तस्वीरें

Uttarakhand


नजीबाबाद (Report: Ahsan ‘Guddu’)

प्रभु यीशु के जन्मदिन क्रिसमस पर नगर में क्रिसमस पर्व खुशियों के साथ मनाया गया, मिशनरी सदस्यों ने प्रभु यीशु के जन्मदिन क्रिसमस उत्साह और खुशियों के साथ मनाया।

गिरिजाघरों में विशेष प्रार्थना सभा के साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए और प्रभु यीशु को शांतिदूत के रूप में याद किया गया।

क्रिसमस पर मुख्य आयोजन सेंटमेरी चर्च में किया गया। चर्च को बहुत अच्छी तरह सजाया गया था। सेंटमेरी चर्च में प्रभु यीशु को याद किया गया और विशेष प्रार्थना की गई।

सेंट मेरी चर्च में फादर जिंटो , फादर विजु सेबेस्टिन, ने बाईबल पाठ के साथ विशेष प्रार्थना कराई, प्रार्थना सभा में ईसाई समाज के तमाम सदस्य शामिल हुए।

फादर ने प्रभु ईसा मसीह के दीन दुखियों की सेवा, जनकल्याण और शांति के संदेश को साकार करने और जीवन मे उतारने की प्रेरणा लेने की सलाह दी।

सेंटमेरी प्रार्थना सभा मे सिस्टर लिसी , सिस्टर जस्टिन, सिस्टर अंजली, फादर शिबू थॉमस, फादर बेनी तकेरा सहित बड़ी संख्या में ईसाई समाज के लोग शामिल हुए।

और सभी ने प्रभु यीशु के जन्मदिन क्रिसमस पर्व पर जनकल्याण की प्रार्थना के साथ ही खुशियां मनाई।