-होली के रंगों के साथ दी गई विदाई
रिपोर्ट: मुकेश सिन्हा
नजीबाबाद (BIG NEWS TODAY)I चकबंदी विभाग में कार्यरत चकबंदी कानूनगो विनोद कुमार मित्तल को मुरादाबाद में विभाग द्वारा शानदार ‘विदाई पार्टी’ दी गयी। तथा फूल मालाओं व शाल से लाद कर अनेक उपहार दिए गये।
चकबंदी कार्यालय में विभाग की ओर से आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता चकबंदी अधिकारी विनय श्रीवास्तव तथा संचालन राजीव पाठक (चकबंदी कर्ता) द्वारा किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डी.डी.सी. ओम प्रकाश अंजोर तथा ए.ओ.सी. राजेन्द्र राम रहे।
कार्यक्रम में विभाग के चकबंदी कर्ता संघ के अध्यक्ष विजय बहादुर त्यागी, महामंत्री राजीव पाठक तथा चकबंदी अधिकारी महोदय द्वारा शॉल व पहना कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में विभाग द्वारा उनकी पत्नी दीपा मित्तल, बहन सीमा अग्रवाल, पुत्री इशिता मित्तल को शॉल उढ़ाकर सम्मानित किया। चकबंदी कर्ता संघ के पदाधिकारी ब्रह्म ज्योति गुप्ता, शैलेन्द्र विश्नोई, अशोक कुमार, वीरेन्द्र कुमार, सहायक चकबंदी अधिकारी मुकेश कुमार, राम अवतार सिंह, भगवान सिंह द्वारा फूल माला पहना कर सम्मानित किया।
इस अवसर पर बोलते हुए सेवानिवृत्त कानूनगो विनोद मित्तल ने कहा कि उन्होंने विभाग में लगभग 28 वर्ष कार्य किया। उन्होंने विभाग में अपने साथियों द्वारा किये सहयोग की सराहना करते हुए कहा कि उनको अपने साथ कार्य करने वाले सभी साथियों द्वारा हमेशा सहयोग एवं प्यार मिला। उन्होंने कहा कि जीवन की एक पारी समाप्त कर अब दूसरी पारी की शुरुआत करेंगे। उन्होंने विभाग द्वारा पार्टी दिए जाने पर सभी का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर बोलते हुए चकबंदी अधिकारी जी द्वारा उनके लंबे जीवन की कामना करते हुए कहा कि विनोद मित्तल जी द्वारा विभाग में बहुत शानदार कार्य किया तथा कहा कि आगे भी उनका सहयोग विभाग द्वारा लिया जाता रहेगा।
इस अवसर पर चकबंदी कर्ता संघ के प्रदेश महामंत्री भूपेन्द्र चौहान, चकबंदी कर्ता संघ के जिला अध्यक्ष विजय बहादुर त्यागी, महामंत्री राजीव पाठक, ब्रह्म ज्योति गुप्ता, शैलेन्द्र विश्नोई, अशोक कुमार, वीरेन्द्र कुमार, सहायक चकबंदी अधिकारी मुकेश कुमार, भगवान सिंह, राम अवतार सिंह आदि उपस्थित रहे। नजीबाबाद में राजवंश धर्मशाला में आयोजित कार्यक्रम में भी होली के रंगों के बीच नगर के प्रमुख नागरिकों, विद्यालय प्रबंध समिति, रिश्तेदारों, परिचितों ने विनोद कुमार मित्तल को फूल मालाओं से लादकर उनके स्वस्थ व दीर्घ जीवन की कामना की तथा उन्हें अनेक उपहार दिए गये।
इस अवसर पर अशोक राजपूत , रमाकांत वालिया ,डा एसके जौहर, प्रमोद मित्तल,प्रमोद चौहान ,पंकज शर्मा,पारसनाथ जैन,विनय कौशिक,एम अकरम खां, डा राजीव अरोड़ा, मुकेश सिन्हा , पूर्व एमएलसी सुबोध पाराशर,शकील रजा, चंदोला,पंकज अग्रवाल आदि उपस्थित रहेI


