Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने सरकार से श्वेतपत्र जारी करने की मांग की, देखिए क्या है मामला और किस मुद्दे पर श्वेतपत्र जारी करने को कहा!

Uttarakhand


देहरादून ( Faizan Khan )

निगम कर्मचारियों को कई महीने का वेतन नहीं मिलने पर कांग्रेस अध्यक्ष ने सरकार पर वित्तीय प्रबंधन में फेल होने का आरोप लगाया है, कोंग्रेस अध्यक्ष ने कहा है कि सरकार को वित्तीय स्थिति को लेकर श्वेतपत्र जारी करना चाहिए। गौरतलब है कि जल निगम, परिवहन निगम, गढ़वाल मंडल विकास निगम, कुमाऊं मंडल विकास निगम, अशासकीय महाविद्यालयों में पिछले कई महीने से वेतन नहीं मिल पाया है। वन निगम में भी रिटायर्ड कर्मचारियों के फंड की दिक्कत हो रही है। परिवहन निगम कर्मचारी संघ के महामंत्री अशोक चौधरी का कहना है कि कोरोना काल मे बसें नहीं चल पा रहीं है। इसलिए दिक्कत हो रही है। उधर चारधाम यात्रा और पर्यटन बन्द रहने से जीएमवीएन और केएमवीएन के गेस्ट हाउस भी नुकसान में हैं। उधर जल निगम में भी पैसा नहीं मिल पा रहा है।

जलनिगम के एमडी उदयराज सिंह का कहना है कि शासन ने जलनिगम कर्मचारियों की सैलरी के लिए 16करोड़ रोये जारी किया इससे जल्दी ही थोड़ी राहत मिल जाएगी। उधर बीजेपी के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान का कहना है कि मुख्यमंत्री निगम कर्मचारियों के वेतन को लेकर गंभीर हैं और जल्दी ही इनकी समस्या का समाधान किया जाएगा।