Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन खेड़ा ने सरकार की नीतियों को बताया जनविरोधी और युवा विरोधी

Uttarakhand


देहरादून Big News Today

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता पवन खेडा ने प्रदेश कांग्रेस सभागार में आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए भाजपा सरकार की नीतियों को जनविरोधी, बेरोजगार विरोधी, किसान विरोध, युवा विरोधी एवं गरीब विरोधी बताते हुए हर मोर्चे पर विफल सरकार बताया है ।

पत्रकार वार्ता में एआईसीसी प्रवक्ता जरिता लैतफलागं, कार्यकारी प्रदेष अध्यक्ष भुवन कापड़ी, प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकान्त धस्माना,  धीरेन्द्र प्रताप, मीडिया कमेटी के चेयरमैन राजीव महर्षि, प्रवक्ता  डाॅ0 आर.पी. रतूडी, प्रवक्ता गरिमा दसौनी, डाॅ0 प्रतिमा सिह, महानगर अध्यक्ष लालचन्द शर्मा, सूरत सिह नेगी, महिला कांग्रेस अध्यक्ष कमलेश रमन, चन्द्रकला नेगी, पुष्पा पंवार मौजूद थे ।