Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

कांग्रेस का महंगाई और बेरोजगारी पर देशव्यापी हल्लाबोल

Dehradun Delhi Uttarakhand


नई दिल्ली/देहरादून, बिग न्यूज़ टूडे। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत ने कहा कि सुबह से ही कांग्रेस महंगाई, बेरोजगारी और जीएसटी के मुद्दे को लेकर देशव्यापी प्रदर्शन कर रही है। रावत ने आज दिल्ली में मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता हर हाल में आज देश के बुनियादी मद्दों को लेकर प्रधानमंत्री आवास का घेराव भी करेंगे। रावत ने कहा कि देश महंगाई बेरोजगारी से त्रस्त है। ऐसे में कांग्रेस लगातार जनता के मुद्दों को सड़क से संसद तक उठा रही है। कांग्रेस का यह आंदोलन अब गांव-गांव तक पहुंच रहा है। हम लोगों से अपील करते हैं कि अगर आप इस सबसे त्रस्त हैं तो कांग्रेस का साथ दें, प्रोटेस्ट करने पहुंचे हरीश रावत इस बीच घायल हो गए. उन्होंने कहा कि अगर देश के लिए दो-चार हरीश रावत चले भी जाएं तो चिंता नहीं. महंगाई, भ्रष्टाचार व बेरोजगार को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सड़कों पर उतर राज्य व केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया।।

बढ़ती महंगाई,बेरोजगारी के मुद्दे पर आज राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी कांग्रेस मुख्यालय में प्रेसवार्ता के दौरान जनता को इस मुहिम में आगे आने के लिए अनुरोध किया है। गहलोत ने कहा कि विपक्ष तो अपना काम कर रही है जनता को भी विपक्ष के साथ आना होगा।

उल्लेखनीय है कि आज कांग्रेस महंगाई, बेरोजगारी और जीएसटी के विरोध में देशव्यापी प्रदर्शन कर रही है। इसी क्रम में आज कांग्रेस प्रधानमंत्री आवास का घेराव करना चाहती है। लेकिन दिल्ली पुलिस ने यहां विरोध प्रदर्शन की इजाजत नहीं दी है।