Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

कांग्रेस ने किया उत्तराखंड टेक्निकल यूनिवर्सिटी कूच

Dehradun Uttarakhand






प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ता गिरफ्तार                

 Consulting Editor : Mo Faheem ‘Tanha’

 देहरादून(Big news today)। उत्तराखंड टेक्निकल यूनिवर्सिटी में हुए पेपर लीक के विरोध में आज उत्तराखंड कांग्रेस पार्टी ने विधानसभा सहसपुर अंतर्गत नंदा की चौकी से टेक्निकल यूनिवर्सिटी कार्यालय कूच किया और यूनिवर्सिटी कार्यालय के समक्ष विरोध प्रदर्शन कर शिक्षा मंत्री का इस्तीफा मांगा। बड़े-बड़े दावों के बावजूद पेपर लीक रोकने में नाकाम प्रदेश की भाजपा सरकार द्वारा पुलिस बल के माध्यम से प्रदर्शन कर रहे कांग्रेसजनों को गिरफ्तार कर सुद्धोवाला जेल परिसर लाया गया।


इस अवसर पर अपने विचार व्यक्त करते हुए कांग्रेस नेताओं ने कहा कि सरकार लोकतांत्रिक तरीके से प्रदर्शन कर रहे विपक्ष की आवाज को दबा नहीं सकती। कांग्रेसजन सड़क से लेकर सदन तक देश व प्रदेश के छात्रों व युवाओं की लड़ाई पूरी मजबूती के साथ लड़ेगी। उत्तराखंड टेक्निकल यूनिवर्सिटी में हुए पेपर लीक के विरोध में आज विधानसभा सहसपुर अंतर्गत टेक्निकल यूनिवर्सिटी कार्यालय के सामने कांग्रेस पार्टी के विरोध प्रदर्शन से घबराई धामी सरकार द्वारा पुलिस बल के माध्यम से कांग्रेसजनों को हटाने का कृत्य किया जा रहा है। आज उत्तराखंड टेक्निकल यूनिवर्सिटी घेराव कार्यक्रम ऐतिहासिक एवं सफल रहा।


इस जनआंदोलन में प्रदेश भर से बड़ी संख्या में कांग्रेसजनों, युवाओं एवं छात्र-छात्राओं ने सहभागिता कर युवाओं के भविष्य के साथ हुए खिलवाड़ के खिलाफ बुलंद आवाज़ उठाई।


युवाओं के हक़ और न्याय की यह लड़ाई तब तक जारी रहेगी, जब तक पेपर लीक के दोषियों को कड़ी सज़ा नहीं मिल जाती और भर्ती परीक्षाओं में पारदर्शिता सुनिश्चित नहीं हो जाती।


इस अवसर पर उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गणेश गोदियाल, चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष प्रीतम सिंह, चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत सहित पार्टी के अनेक वरिष्ठ कांग्रेसजन एवं  कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *