कांग्रेस का राजभवन मार्च आज: प्रदेश सह प्रभारी शर्मा, नेता प्रतिपक्ष आर्य, अध्यक्ष करन सहित तमाम नेता पहुंचे देहरादून

Dehradun Delhi Uttarakhand


BIG NEWS TODAY : देहरादून। भाजपा सरकार के खिलाफ आज कॉंग्रेस राजभवन मार्च करने जा रही है I जिसको लेकर कॉंग्रेस के प्रदेश सह प्रभारी, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा सहित गढ़वाल और कुमाऊँ से कॉंग्रेस के तमाम नेता देहरादून पहुंच चुके हैं I जिसके अंतर्गत देहरादून में राजभवन मार्च को ऐतिहासिक बनाने के लिए मंगलवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं की बृहद बैठक हुई।

नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने बीजेपी सरकार की नीतियों की आलोचना की और राजभवन कूच को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं का आह्वान कियाI

प्रदेश कांग्रेस के सह प्रभारी सुरेन्द्र शर्मा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज भाजपा की केंद्र सरकार ने देश में नफरत और हिंसा का वातावरण बना दिया है।

मीडिया प्रभारी राजीव महर्षि ने बताया कि देश के संविधान के साथ छेड़-छाड़ करने, देश की संपतियों को अडानी और अंबानी को नीलाम करने, अडानी के महाघोटाले, संसद में विपक्ष की आवाज दबाने के प्रयास, डेढ़ साल से जल रहे मणिपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक बार भी ना जाना, पूरे देश में सत्ताधारी भाजपा की और से नफरत का जहर घोलना समेत भाजपा सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ अखिल भारतीय कांग्रेस के आह्वाहन पर भारत के हर प्रदेश में राजभवन मार्च का आयोजन किया जा रहा है I

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि राजभवन मार्च को ऐतिहासिक बनाना है क्योंकि अब केवल आंदोलन का रास्ता बचा है। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा कि आज चाहे केंद्र सरकार की कार्यशैली हो या राज्य सरकार की दोनों सरकारों जनता की आवाज उठाने पर विपक्षी नेताओं के खिलाफ उत्पीड़नात्मक कार्यवाही करने लगती हैं।

प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि यह शर्म की बात है कि मोदी सरकार ने भारत पाकिस्तान के 1971 के युद्ध की उस ऐतिहासिक तस्वीर को सेना मुख्यालय से उतरवा दिया जो भारतीय सेना की गौरव गाथा की तस्वीर है जिसमें भारतीय सेना ने 93000 पाकिस्तानी सैनिकों का आत्मसमर्पण करवाया था।