Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर ‘भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा’ के अंतिम चरण में कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने देहरादून में दिखाया दम

Uttarakhand


देहरादून (Big News Today)

फोटो: भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा , कांग्रेस भवन

उत्तराखण्ड कांग्रेस द्वारा प्रदेशभर में आयोजित ‘‘भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा’’ के अंतिम चरण में स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर आज प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा के नेतृत्व में राजधानी देहरादून में यात्रा का आयोजन किया। ‘‘भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा’’ प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय से प्रारम्भ होकर गांधी पार्क-घण्टाघर-दर्शन लाल चौक-डिस्पेंसरी रोड-पल्टन बाजार-अम्बेडकर पार्क होते हुए वापस कांग्रेस भवन में समाप्त हुई।

फोटो: कांग्रेस की तिरंगा यात्रा

‘‘भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा’’ के मुख्य पडावों पर प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने गांधी पार्क स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पण्डित जवाहर लाल नेहरू की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के साथ ही घण्टाघर स्थित स्व. हेमवती नन्दन बहुगुणा, स्व. इन्द्रमणि बडोनी, कचहरी स्थित राजीव गांधी काम्प्लेक्स में स्व. राजीव गांधी, घण्टाघर पर बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर एवं सरदार पटेल की मूर्ति पर माल्यार्पण करने के बाद प्रदेश मुख्यालय में यात्रा का समापन किया। यात्रा के दौरान महात्मा गांधी वेशभूषा धारण किये हुए राकेश चौहान आकर्षण का केंद्र रहे।

फोटो: राष्ट्रपिता गांधी की वेशभूषा में राकेश चौहान के साथ अन्य कांग्रेसी

यात्रा में प्रदेश उपाध्यक्ष मथुरादत्त जोशी, प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकान्त धस्माना, मनीष खण्डूरी, पूर्व विधायक राजकुमार, मीडिया पैनलिस्ट राजीव महर्षि, मीडिया पैनलिस्ट गरिमा दसौनी,दीप वोहरा ,सुजाता पाॅल, राजनैतिक, मीडिया सलाहकार अमरजीत सिंह, पूर्व मंत्री शूरवीर सजवाण, प्रदेश महामंत्री राजेन्द्र शाह, पी.के अग्रवाल, डाॅ0 जसविन्दर सिंह गोगी, गोदावरी थापली, सूरत सिंह नेगी, वसी जैदी, मानवेन्द्र सिंह, सेवादल की महिला अध्यक्ष हेमा पुरोहित, अश्विनी बहुगुणा, गौरव चैधरी, लक्ष्मी अग्रवाल, नीनू सहगल, नजमा खान सुरेन्द्र सिंह बिष्ट गैरसैण, शिवा वर्मा, सावित्री थापा, मधु थापा, नीरज त्यागी, चन्द्र कला नेगी, पुष्पा पंवार, राॅबिन त्यागी, नवनीत सती, शैलेन्द्र करगेती, यशपाल चैहान, शीषपाल बिष्ट, विशाल मौर्य, विपुल नौटियाल, विनीत प्रसाद भट्ट, सुशील राठी, विकास नेगी, मीना रावत, मनमोहन शर्मा, गुल मोहम्मद, मंजू, विरेन्द्र पंवार, मुकेश सोनकर, अर्जुन सोनकर, एम गोयल, रविन्द्र पुण्डीर सहित तमाम कार्यकर्ता शामिल थे।

फोटो: गांधीपार्क में गांधी स्मारक

कांग्रेस उपाध्यक्ष (संगठन एवं प्रशासन) मथुरादत्त जोशी ने बताया कि 15 अगस्त सोमवार को स्वतंत्रता दिवस पर प्रातः 09ः00 बजे प्रदेश मुख्यालय में ध्वजारोहण होगा और उसके बाद शहर में तिरंगा यात्रा निकालकर दोपहर बाद सात दिवसीय भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा अभियान का समापन समारोह होगा।