Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

कांग्रेसियों को हुए दुःख और दर्द की गवाही दे रहा है कांग्रेस भवन में पसरा सन्नाटा

Uttarakhand


देहरादून बिग न्यूज़ टुडे टीम

चुनावों में मिली बड़ी सफलता से बीजेपी में उत्साह और खुशी का माहौल हैतो वहीं कांग्रेस में उदासी और मायूसी छाई हुई है। बीजेपी का मुख्यालय चुनाव परिणाम आने के समय से ही रौनक से भरा हुआ है। और उल्लास का माहौल है, लगातार बीजेपी के कार्यकर्ता मुख्यालय में बने हुए हैं और नेता पदाधिकारी पार्टी कार्यलय में बने हुए हैं। वहीं कांग्रेस मुख्यालय में सन्नाटा पसरा हुआ है। राजपुर रोड पर बने कांग्रेस मुख्यालय में पसरा हुआ सन्नाटा इस बात की गवाही दे रहा है कि कांग्रेस को इतनी बुरी हार तो सपने में भी नहीं सोची होगी। एक तरफ तो कांग्रेस में राज्य की सरकार बनाने की तैयारियां चल रहीं थीं लेकिन चुनाव परिणामो ने सारी तैयारियों और उम्मीदों पर पानी फेर दिया है।चुनाव परिणामो के अगले दिन आज कोंग्रेस भवन का नजारा इस हार से हुई निराशा और कांग्रेस के दुःख को प्रदर्शित कर दिया है।