Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

Election Breking: पौडी में कांग्रेस को बडा झटका तामेश्वर आर्य ने कांग्रेस छोड थामा आप का दामन

Dehradun Uttarakhand


देहरादून, बिग न्यूज़ टूडे। पौडी विधानसभा के अंतर्गत 2002 से कांग्रेस में सक्रिय रहे तामेश्वर आर्य ने आप पार्टी का दामन थामते हुए डूबते जहाज कांग्रेस से हमेशा हमेशा के लिए किनारा कर लिए है। उन्होंने विधिवत आप पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है। तामेश्वर आर्य को आप सहप्रभारी राजीव चौधरी ने विधिवत पार्टी की सदस्यता दिलाई।
आप प्रवक्ता उमा सिसोदिया ने प्रेस बयान जारी करते हुए बताया कि तामेश्वर आर्य कांग्रेस में कई सालों तक अपने सेवाएं दे चुक हैं लेकिन अब उन्होंने आप पार्टी की नीतियों से प्रभावित होकर आप पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली है। तामेश्वर आर्य कांग्रेस में कई पदों पर रहते हुए सांसद और विधायक प्रतिनिधी भी रहे हैं। उमा सिसोदिया ने बताया कि कांग्रेस डूबता जहाज है और कांग्रेस में आपसी सर फुटव्वल भी है। कांग्रेस में दुश्मनों की जरुरत नहीं है यहां आपस में ही पार्टी पदाधिकारियों में खींचतान है जो किसी से छिपी नहीं है। उन्होंने कामेश्वर आर्य को पार्टी में आने पर उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।
वहीं कांग्रेस छोड आप में शामिल हुए कामेश्वर ने आप पार्टी का आभार जताते हुए कहा कि आज 21 सालों में जिस विकास की सोच को लेकर वो राजनीति कर रहे थे वो विकास की सोच आजतक पूरी नहीं हा पाई है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में अब उनके विचार नहीं मिल रहे थे और अरविंद केजरीवाल और कर्नल कोठियाल से प्रभावित होकर उन्होंने आप पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है। पार्टी उन्हें जो भी जिम्मेदारी देगी वो उसका जिम्मेदारी का निवर्हन करते हुए पार्टी की मजबूती के लिए कार्य करेंगे।