Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

हेराल्ड मामला: राहुल गांधी की ईडी में समन पर पेशी को लेकर कांग्रेस का ईडी देहरादून कार्यालय पर प्रदर्शन-हंगामा

Uttarakhand


फोटो1: कांग्रेस का देहरादून ED उपक्षेत्रीय कार्यालय पर धरना

देहरादून (Big News Today)
राहुल गांधी की ईडी में पेशी को लेकर आज कांग्रेस ने ईडी के उपक्षेत्रीय कार्यालय देहरादून में विरोध प्रदर्शन किया है।

फोटो2: कांग्रेस का देहरादून ED उपक्षेत्रीय कार्यालय पर धरना

प्रदर्शन के दौरान नारेबाजी करते हुए कांग्रेसियों ने ईडी के बन्द गेट से कूदकर अंदर घुसने की भी कोशिश की। जिसको पुलिस बल और ईडी ऑफिस सुरक्षाकर्मियों के प्रयास से रोक दिया गया।

फोटो3: कांग्रेस का देहरादून ED उपक्षेत्रीय कार्यालय पर धरना, यशपाल आर्य एवं करन माहरा एवं अन्य

क्रॉस रोड स्थित ईडी यानी प्रवर्तन निदेशालय के उपक्षेत्रीय कार्यालय पर कांग्रेस नेताओं और पदाधिकारियों का जमावड़ा सुबह करीब 11बजे से ही लगना शुरू हो गया था।

फोटो4: कांग्रेस का देहरादून ED उपक्षेत्रीय कार्यालय पर धरना

नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य और प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा के नेतृत्व में कांग्रेस ने धरना-प्रदर्शन किया। इसमें उपनेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी, पूर्व नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह, विधायक फुरकान अहमद, पूर्व मंत्री हीरा सिंह बिष्ट, पूर्व मंत्री दिनेश अग्रवाल एवं राजेन्द्र भंडारी शामिल हुए।

फोटो5: कांग्रेस का देहरादून ED उपक्षेत्रीय कार्यालय पर धरना, मीडिया प्रभारी राजीव महर्षि बीच में

प्रदेश उपाध्यक्ष मथुरादत्त जोशी, सूर्यकांत धस्माना, महामंत्री पीके अग्रवाल, लक्ष्मी अग्रवाल, मीडिया प्रभारी राजीव महर्षि, पूर्व विधायक राजकुमार, शांति रावत, पायल बहल, आशा मनोरमा डोबरियाल शर्मा, महानगर अध्यक्ष लालचन्द शर्मा सहित कई विधायक, महिला कांग्रेस की कई पदाधिकारी, सेवादल कार्यकर्ता भी शामिल हुए।

फोटो6: कांग्रेस का देहरादून ED उपक्षेत्रीय कार्यालय में गेट से घुसने की कोशिश, धरना

कांग्रेसी नेताओं का कहना है कि जबतक आज ईडी पूछताछ के बाद राहुल गांधी को छोड़ नहीं देती है तबतक ये धरना प्रदर्शन जारी रहेगा।

फोटो7: कांग्रेस का देहरादून ED उपक्षेत्रीय कार्यालय पर धरना

धरने पर बैठे कार्यकर्ताओं ने मोदी सरकार को राहुल गांधी की लोकप्रियता से डरने वाली सरकार बताते हुए नारे लगाए और रामधुन की भी इसी आधार पर पैरोडी बनाकर गाई।