देहरादून Big News Today


महंगाई, भ्रष्टाचार व बेरोजगार को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सड़कों पर उतर राज्य व केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया।

नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा कि रोजगार के अभाव में बेरोजगारों की फौज बढ़ती जा रही है। लेकिन तानाशाही पर उतरी भाजपा सरकार आम जन की तकलीफों को दरकिनार कर भ्रष्टाचार में लिप्त है।महंगाई चरम पर है। आम वस्तुएं जनता की खरीद क्षमता के बाहर हो रही हैं।
आर्य ने सरकार पर आरोप लगाया कि भर्ती और नौकरी के नाम पर संगठित तरीके से घोटाला किया जा रहा है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार भले ही कितना भी दबाव डाले लेकिन पार्टी आंदोलन से पीछे हटने वाली नहीं है।महंगाई , बेरोज़गारी चरम पर है लेकिन केंद्र सरकार की किसी की परवाह नहीं।करन माहरा ने कहा मोदी सरकार कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी व राहुल गांधी पर बदले की भावना से कार्य कर रही है।उन्होंने देश में बढ़ती महंगाई व बेरोजगारी के लिए मोदी सरकार को जिम्मेदार ठहराया।

पुलिस ने कांग्रेस नेताओं को हाथीबड़कला में बैरिकेडिंग लगाकर आगे जाने से रोक दिया। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा की अगुवाई में कांग्रेसी यहीं धरने पर बैठ गए। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष समेत कई कार्यकर्ताओं ने गिरफ्तारी भी दी।

इस अवसर पर उपनेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी , पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल , विधायक अनुपमा रावत , विधायक रवि बहादुर , प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धसमाना , मीडिया प्रभारी राजीव महर्षि आदि बड़ी संख्या में कार्यकर्ता रहे मौजूद।