Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

चुनावों में हार से पस्त कांग्रेस चिंतन शिविर में करेगी मंथन

Delhi Rajasthan


बिग न्यूज़ टूडे: (राहुल कुमार), कांग्रेस राजस्थान के उदयपुर में चिंतन शिविर का आयोजन कर रही है. कांग्रेस का ये चिंतन शिविर 3 दिनों तक चलेगा. इस चिंतन शिविर में कांग्रेस संगठन में बदलाव पर पूरा जोर देगी. इस शिविर में पहुंचने के लिए राहुल गांधी उदयपुर ट्रेन से गए हैं. कांग्रेस के चिंतन शिविर वाली जगह ऐसे पोस्टरों से अटी पड़ी है. लगातार मिल रही शिकस्त पर कांग्रेस यहां 3 दिन तक मंथन करेगी. इस बार कांग्रेस का पूरा ध्यान संगठन में बदलाव और अगले लोकसभा चुनाव की कार्ययोजना पर होगा. सोनिया गांधी के संबोधन के साथ चिंतन शिविर की शुरुआत होगी. इसमें कांग्रेस के 430 प्रतिनिधि शामिल होंगे. आज और कल शाम तक विभिन्न मुद्दों पर अलग-अलग समूहों में चर्चाओं का दौर चलेगा. फिर जो प्रस्ताव तैयार होगा उस पर 15 मई को कांग्रेस कार्य समिति की बैठक में मुहर लगाई जाएगी. कांग्रेस नेता मनीष तिवारी ने कहा है कि 19 साल बाद कांग्रेस ऐसा चिंतन शिविर कर रही, अच्छा कदम है। सभी लोगों को अपनी राय बिना हिचक रखने का मौका मिलना चाहिए.