Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

सीएम धामी का रोड शो, में कार्यकर्ताओं में दिखा खासा उत्साह तो वही किसानो ने किया उनके दौरे का किया विरोध

Uttarakhand



ऊधम सिंह नगर

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शुक्रवार से ऊधमसिंह नगर जिले के दौरे पर हैं। शक्रवार को जब मुख्यमंत्री रुद्रपुर पहुंचे तो किसानों ने उनके दौरे का विरोध किया। उन्होंने काले झंडों के साथ सीएम और भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की। पुलिस किसानों को गिफ्तार कर गदरपुर ले गई है। प्रदर्शन करने वाले किसान भारतीय किसान यूनियन चडूनी ग्रुप के हैं। इन्हें ही गिरफ्तार किया गया है।

सीएम धामी का रोड शो, दिखा खासा उत्साह
रुद्रपुर पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री कार से गांधी पार्क पहुंचे और यहां से रोड शो शुरू हुआ। इस दौरान मुख्यमंत्री धामी के रोड शो को लेकर कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह दिखा। पुष्प वर्षा के साथ आतिशबाजी भी की गई।

उत्तराखंड: सीएम ने की पर्यटन और चारधाम यात्रा से जुड़े लोगों के लिए 200 करोड़ के राहत पैकेज की घोषणा 
रोड शो में मुख्यमंत्री के साथ कैबिनेट मंत्री अरविंद पांडेय, यतिश्वरानंद, विधायक राजकुमार ठुकराल, राजेश शुक्ला, मेयर रामपाल सिंह, पूर्व सांसद बलराज पासी, जिलाध्यक्ष शिव अरोरा, भाजयुमो अध्यक्ष कुंदन लटवाल सहित अनेक कार्यकर्तामौजूद रहे।
उत्तराखंड: प्रदेश में शुरू हुई मुख्यमंत्री महालक्ष्मी योजना, सीएम धामी ने किया शुभारंभ

रोड शो के बाद मुख्यमंत्री दोपहर दो बजे से चार बजे तक कलक्ट्रेट में विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण करेंगे और कलक्ट्रेट सभागार में जनपदीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे।

बता दें कि  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी स्टेट प्लेन से शुक्रवार सुबह करीब दस बजे पंतनगर एयरपोर्ट पहुंचे। उनके स्वागत के लिए एयरपोर्ट पर भाजपा कार्यकर्ताओं का भारी जमावड़ा लग गया। मुख्यमंत्री यहां कार्यकर्ताओं से मिले और कार द्वारा रुद्रपुर रवाना हो गए। 

रुद्रपुर में वह विभिन्न विकास योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण भी करेंगे। कलेक्ट्रेट में जनपदीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक भी होगी। उनका सामाजिक, धार्मिक व व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधियों से मुलाकात भी कार्यक्रम है। यहां उनका फिलहाल 24 जुलाई तक का कार्यक्रम है।