Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

दिल्ली से लौटते ही सीएम तीरथ सिंह रावत काम मे जुटे, सचिवालय में वैक्सीनेशन केंद्र का किया निरीक्षण

Uttarakhand


देहरादून ( फैज़ान खान)

दिल्ली से चार दिनों के दौरे के बाद देहरादून लौटे मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत आते ही काम मे जुट गए हैं। सचिवालय पहुंचकर सीएम ने फाइलों का निस्तारण किया। मुख्यमंत्री ने किया टीकाकरण कार्यक्रम की व्यवस्थाओं का निरीक्षण भी किया है। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने मंगलवार को सचिवालय में सचिवालय कर्मियों एवं उनके आश्रितों के लिये आयोजित किये जा रहे टीकाकरण कार्यक्रम की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना महामारी से बचाव के लिये टीकाकरण आवश्यक है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में टीकाकरण अभियान में तेजी लायी जायेगी ताकि कोरोना महामारी के संक्रमण को रोकने में हम कामयाब हो सके। उन्होंने सभी से टीकाकरण के लिये आगे आने तथा कोविड नियमों का पालन करने की अपेक्षा की है।