Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

सीएम त्रिवेंद्र रावत ने देखो ये किया काम, जनता को मिलेगा फायदा

Uttarakhand


लालतप्पड़ फ्लाईओवर का निरीक्षण करते हुए सीएम त्रिवेंद्र रावत

देहरादून

देहरादून से हरिद्वार हाइवे पर कई फ्लाईओवर बन रहे हैं। जिनमें ज़्यादातर का काम अपने अंतिम चरण में हैं। त्रिवेंद्र सरकार चाहती है कि कुम्भ शुरू होने से पहले नेशनल हाइवे पर फ्लाईओवर निर्माण के ये काम पूरे हो जाएं। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने रविवार की सुबह सवेरे ही लाल तप्पङ फ्लाईओवर का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने वहां अधिकारियों और कर्मचारियों से जानकारी ली कि कब तक फ्लाई ओवर का काम पूरा हो जाएगा। अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को बताया गया कि इस साल 31 जनवरी तक फ्लाई ओवर का कार्य पूर्ण हो जाएगा। दरअसल लाल तप्पङ फ्लाईओवर देहरादून हरिद्वार के हाईवे पर स्थित है और इस फ्लाईओवर के बनने के बाद देहरादून हरिद्वार की दूरी और कम हो जाएगी।

लालतप्पड़ फ्लाईओवर निर्माण कार्य का निरीक्षण करते सीएम त्रिवेंद्र

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को देहरादून से हरिद्वार जाना था, सीएम ने हैलीकॉप्टर से ना जाकर सड़कमार्ग से जाने की योजना बनाई ताकि वे हाइवे के निर्माण कार्यों का निरीक्षण भिनकर सकें। लालतप्पड़ फ्लाईओवर के संदर्भ में दूसरी सबसे महत्वपूर्ण बात लाल तप्पड़ इलाका एक तरह का एलीफेंट कॉरिडोर भी है क्योंकि अक्सर इस रास्ते सुबह और शाम एलीफेंट का मूवमेंट रहा करता है जिससे न सिर्फ वन्यजीवों बल्कि इंसानों की भी जान को खतरा रहा करता था। अब ऐसे में लाल तप्पङ फ्लाईओवर बनने से वन्यजीवों के लिए रास्ता भी सुरक्षित हो जाएगा और आने जाने वाले वाहनों के लिए भी सुरक्षित रहेगा।