Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

उपनल कर्मियों को लेकर मुख्यमंत्री तीरथ ने माना मंत्री गणेश जोशी का अनुरोध, देखिये एक बड़ी राहत दे दी है सरकार ने उपनलकर्मियों को, अपना ही आदेश सरकार ने किया ‘ज़ीरो’

Uttarakhand


देहरादून

उपनल के माध्यम से सेवा देने वाले कर्मियों द्वारा की गई हड़ताल की अवधि के मानदेय का भुगतान भी राज्य सरकार करेगी। हालांकि हड़ताल को लेकर नो वर्क नो पेय के नियम लागू करने की बात कही गई थी। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने राज्य के सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी जी के अनुरोध को स्वीकार करते हुए मानदेय जारी करने पर स्वीकृति स्वीकृति दे दी है। सीएम की स्वीकृति के बाद देर शाम को शासनादेश जारी कर दिया है, हड़ताल अवधि का वेतन अवशेष अर्जित अवकाश में परिवर्तित या समायोजित किया जाएगा। उपनल कर्मियों की मांग पर सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने सीएम से मिलकर मानदेय ना काटने का अनुरोध किया था।

 मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने राज्य के सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी के अनुरोध पर विभिन्न शासकीय विभागों, सार्वजनिक उपक्रमों और स्थानीय निकायों आदि में उत्तराखंड पूर्व सैनिक कल्याण निगम के माध्यम से प्रायोजित सेवा प्रदान करने वाले व्यक्तियों द्वारा 22 फरवरी से 17 अप्रैल तक की गई हड़ताल अवधि के मानदेय का भुगतान संबंधित व्यक्तियों को किए जाने की स्वीकृति दी है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर प्रमुख सचिव एल.फैनई ने आदेश जारी कर दिये हैं कि हड़ताल करने वाले व्यक्तियों का हड़ताल अवधि का वेतन उनके अवशेष अर्जित अवकाश में परिवर्तित या समायोजित किया जाएगा।