Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

सीएम तीरथ सिंह रावत ने विधायकों को कोरोना काल के कठिन समय में जनता से संवाद बनाये रखने की हिदायत दी है

Uttarakhand



देहरादून

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने कहा है कि विधायक गण एवं जनप्रतिनिधि जनता के साथ निरंतर संवाद बनाए रखें। सीएम तीरथ सिंह रावत ने देहरादून के विधायकों के साथ बैठक करके ये निर्देश दिए हैं। इसमें मंत्री गणेश जोशी भी शामिल रहे।

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में देहरादून के सभी विधायक गणों के साथ कोविड-19 की रोकथाम के संबंध में महत्वपूर्ण बैठक ली। इस दौरान मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने कहा कि संकट के इस दौर में सभी विधायक गण, जनप्रतिनिधि जनता के साथ निरंतर संवाद बनाए रखें। मुख्यमंत्री ने कहा कि जनप्रतिनिधि आम जनता को कोविड वैक्सीनेशन के लिए अधिक से अधिक प्रेरित करें। इसके साथ ही मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने बताया कि अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे जनप्रतिनिधियों के समन्वय बनाते हुए कोरोना के खिलाफ इस जंग को मजबूती से लड़ने में सहयोग लें। मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में आयोजित इस बैठक में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, कैंट विधायक हरबंस कपूर, राजपुर विधायक खजान दास, धर्मपुर विधायक विनोद चमोली के अलावा देहरादून में महापौर सुनील उनियाल गामा मौजूद रहे।