Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

सीएम धामी ने OMiCRON को लेकर अधिकारियों को दिए ये निर्देश पढ़े पूरी ख़बर

Uttarakhand


देहरादून Big News Today

सीएम ने प्रदेश में स्थापित होने वाले डायलिसिस सेंटरों की स्थापना भी एक सप्ताह में करने के निर्देश भी दिए। कहा कि इसके लिये तत्काल सभी आवश्यक सुविधाओं तथा मानव संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि प्रदेश के 15 से 18 वर्ष आयु के लगभग 6.50 लाख बच्चों का टीकाकरण किया जाना है। जिन अस्पतालों में वार्ड बॉय के पद खाली हैं वहां पर आउटसोर्स के माध्यम से व्यवस्था की जाए।

सचिव-स्वास्थ्य डॉ. पंकज कुमार पांडेय ने सभी डीएम को किशोरों के टीकाकरण अभियान को सफल बनाने के लिए  हफ्ते में दो दिन महाअभियान की तरह आयोजित करने को कहा। इसके बाद फ्रंट लाइन वर्करों को प्रिकोसन डोज लगायी जानी है। उन्होंने कहा कि 60 साल से अधिक उम्र वालों को भी प्रिकोसन डोज लगाये जाने की व्यवस्था की जा रही है।
उत्तराखंड में कोरोना के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ती जा रही है।

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने यूपी, नई दिल्ली सहित दूसरे राज्यों से उत्तराखंड आने वाले लोगों की रेलवे स्टेशन, हवाई अड्डों पर जांच की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। उत्तराखंड में कोरोना के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ती जा रही है। सीएम ने कहा कि नये वेरिएंट ओमिक्रॉन का प्रभाव धीरे-धीरे बढ़ता दिखाई दे रहा है। इसके लिये सभी अस्पतालों में प्रभावी व्यवस्थायें कर ली जाए। रेलवे स्टेशन, हवाई अड्डों पर राज्य के बाहर से आने वालों की जांच की व्यवस्था सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिये।