Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

प्रियंका के डॉयलाग पर सीएम धामी ने ली चुटकी, यहाँ पढ़िये पूरी खबर

Dehradun Uttarakhand


देहरादून, बिग न्यूज़ टूडे। 14 फरवरी को उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होने जा रहा है। जिसको लेकर सभी दल जोर-शोर से प्रचार और विपक्षी दलों पर पलटवार करने में जुटे हैं। इसी कड़ी में आज कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी उत्तराखंड में मेनिफिस्टो जारी करने और पार्टी के लिए प्रचार करने पहुंची। इस वजह से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जोश है। लेकिन सीएम धामी ने प्रियंका गांधी पर चुटकी ली है। उन्होंने कहा कि प्रियंका की कथनी और करनी में अंतर है।
उत्तराखंड में प्रियंका गांधी ने कांग्रेस का घोषणा पत्र जारी किया। जिसमें कांग्रेस ने कई तरह के दावे किए हैं। वहीं प्रियंका गांधी के दौरे पर मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने चुटकी लेते हुए कहा कि प्रियंका गांधी कहती हैं कि लड़की हूं, लड़ सकती हूं, लेकिन वह खुद तो कहीं से लड़ नहीं रही हैं। पूरे देश मे प्रियंका बोल रही हैं कि लड़की हूं लड़ सकती हूं, लेकिन खुद क्यों लड़ने से डर रही हैं।