Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

मुख्यमंत्री ने पं. दीन दयाल उपाध्याय को उनकी जयंती पर किया नमन

Dehradun Uttarakhand


देहरादून, बिग न्यूज़ टूडे: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर उनका स्मरण कर नमन किया है। मुख्यमंत्री ने उन्हें एकात्म मानववाद तथा अंत्योदय दर्शन का प्रणेता बताया।  कहा कि उनका जीवन दर्शन एवं सिद्धांत भारतीय राजनीति को समाज के अंतिम व्यक्ति के उत्कर्ष हेतु सदैव प्रेरित करता रहेगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय के सिद्धांतों पर अमल कर समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचे, इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लगातार कार्य किया जा रहा है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि श्रद्धेय दीनदयाल उपाध्याय सत्यनिष्ठ, समाज सेवी, कुशल राजनीतिज्ञ ही नहीं कुशल संगठनकर्ता भी थे। उनका सम्पूर्ण जीवन समाज सेवा के लिये समर्पित रहा है। पंडित दीनदयाल जी न सिर्फ एक महान चिंतक, विचारक थे बल्कि वे दार्शनिक होने के साथ ही एक योग्य राजनेता और कुशल पथ प्रदर्शक भी थे।