Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

सीएम ने किया कांवड़ स्वास्थ्य सेवा शिविर का शुभारंभ

Dehradun


Consulting Editor : Mo Faheem ‘Tanha’

हरिद्वार(Big news today)। उत्तराखंड राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज हरिद्वार में कांवड़ स्वास्थ्य सेवा शिविर का शुभारंभ करने के साथ ही देवभूमि पधारे कांवड़ियों का स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस अवसर पर शिवभक्तों के चरण धोने के साथ ही उनकी सेवा करने का भी सौभाग्य प्राप्त हुआ। इस दौरान कांवड़ मेले की स्वच्छता व्यवस्था में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे पर्यावरण मित्रों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया। प्रधानमंत्री के ‘विकास भी, विरासत भी’ के मंत्र को आत्मसात करते हुए हमारी सरकार अपनी समृद्ध संस्कृति और धार्मिक परंपराओं के संरक्षण-संवर्धन के साथ श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

सभी शिवभक्त कांवड़ियों से आग्रह है कि इस पुण्य यात्रा के दौरान गरिमा, संयम एवं शुचिता का विशेष ध्यान रखें तथा यात्रा को सुरक्षित, सुव्यवस्थित और सुगम बनाए रखने में पुलिस-प्रशासन का सहयोग करें।