Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

मतदान संपन्न होने के बाद सीएम धामी ने किया धन्यवाद

Dehradun Uttarakhand


देहरादून, बिग न्यूज़ टूडे: मतदान संपन्न होने के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मतदाताओं और जनता का सहयोग पर धन्यवाद किया। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा, “…सभी लोगों ने मतदान प्रक्रिया को पूरा कराने में सहयोग दिया है। मैं चुनाव ड्यूटी में लगे सभी कर्मचारियों और अधिकारियों का धन्यवाद करता हूं…हम अच्छे अंतर से पांचों सीटें जीतेंगे…”

मुख्यमंत्री ने कहा कि कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक मतदाताओं ने प्रधानमंत्री को जनसमर्थन दिया है। उत्तराखंड की पांचों लोकसभा सीटों पर मतदान की प्रक्रिया संपन्न हो गई। यहां शांतिपूर्ण मतदान रहा। सभी मतदाताओं और देवतुल्य जनता का मतदान के लिए मैं दिल से धन्यवाद करता हूं।