Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

मुख्यमंत्री और परिवहन मंत्री ने सेना भर्ती में असफल रहने पर आत्महत्या करने वाले कमलेश गिरी के परिजनों से फोन पर बात कर जताया दुःख

Dehradun Uttarakhand


देहरादून, बिग न्यूज़ टूडे: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और परिवहन मंत्री चंदनराम दास ने सेना भर्ती में असफल रहने पर आत्महत्या करने वाले बागेश्वर के कमलेश गिरी के परिजनों से फोन पर बात कर संवेदना प्रकट की। उन्होंने घटना को बहुत दुखद बताते हुए दिवंगत की आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिजनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की। उन्होंने आश्वस्त किया कि राज्य सरकार शोक संतप्त परिवार की हर संभव सहायता करेगी।