Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

देहरादून सीएम पुष्कर सिंह धामी का ओचक निरीक्षण का सिलसिला जारी है आज यहाँ किया औचक निरीक्षण

Uttarakhand


Big News Today

देहरादून सीएम पुष्कर सिंह धामी का ओचक निरीक्षण का सिलसिला जारी है ।सीएम धामी आयोजित स्वास्थ्य संवाद में पहुंचने से ठीक पहले एकाएक नगर निगम पहुंच गए।सीएम के पहुंचने की सूचना से हड़कंप मच गया। सीएम के गोपनीय दौरे की किसी को सूचना नही मिल सकी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून नगर निगम कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस अवसर पर उन्होंने अनेक कक्षों का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि नगर निगम में अपने विभिन्न कार्यों के लिए आने वाले लोगों को समस्याओं का त्वरित समाधान किया जाय। सभी काउंटर पर कार्य की टाइमिंग को जानकारी चस्पा की जाय। आगंतुकों को बैठने के लिए पर्याप्त व्यवस्था की जाय।

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर अपने कार्यों के लिए आए लोगों से बातचीत कर जानकारी ली की कोई परेशानी तो नहीं है। मुख्यमंत्री ने कहा की लगातार विभिन्न कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया जायेगा। कार्यों के सरलीकरण, समाधान एवं निस्तारीकरण पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। जन समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं।

इस अवसर पर नगर आयुक्त अभिषेक रोहिला एवं नगर निगम के अन्य अधिकारी उपस्थित थे।