Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से पर्यावरणविद, पद्मभूषण डॉ. अनिल प्रकाश जोशी ने की मुलाकात

Dehradun Uttarakhand


देहरादून, बिग न्यूज़ टूडे: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुख्यमंत्री आवास में पर्यावरणविद, पद्मभूषण डॉ. अनिल प्रकाश जोशी ने भेंट की। डॉ. अनिल प्रकाश जोशी ने कहा कि आर्थिकी व पारिस्थितिकी समन्वय पर पहल, सकल घरेलू उत्पाद के साथ सकल पर्यावरण उत्पाद भी विकास के सूचक एवं प्रकृति व पर्यावरण देश के प्रगति में विकास धारा के मुख्य अंग हैं, इनकी जागरूकता के उद्देश्य से उनके नेतृत्व में देश की आर्थिक राजधानी मुंबई से लेकर इकोलॉजिकल राजधानी देहरादून तक 2 अक्टूबर 2022 से 09 नवम्बर 2022 तक साइकिल यात्रा निकाली जा रही है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस साइकिल यात्रा के लिए पद्मभूषण डॉ. अनिल प्रकाश जोशी को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।