Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

सीएम ने किया टेबल टेनिस चैंपियनशिप का शुभारंभ

Dehradun Uttarakhand






देहरादून। उत्तराखंड राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज देहरादून में 87वीं इंटर स्टेट जूनियर एवं यूथ नेशनल टेबल टेनिस चैंपियनशिप-2025 का शुभारंभ किया एवं खिलाड़ियों के साथ टेबल टेनिस खेलकर उनका उत्साहवर्धन किया।


मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि खेल न केवल प्रतिस्पर्धा का माध्यम हैं, बल्कि अनुशासन, समर्पण और टीम भावना जैसे जीवन मूल्यों का सशक्त संदेश भी देता हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रेरणादायी नेतृत्व में उत्तराखंड आज खेल भूमि के रूप में अपनी सशक्त पहचान बना रहा है।

प्रदेश के खिलाड़ी राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय मंचों पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर न केवल राज्य बल्कि पूरे देश का मान बढ़ा रहे हैं। राज्य में विकसित हो रहा आधुनिक खेल इंफ्रास्ट्रक्चर अब अंतर्राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के सफल आयोजन का आधार बन रहा है। इस अवसर पर  राज्यसभा सांसद नरेश बंसल,  कैबिनेट मंत्री खजान दास उपस्थित रहे।