Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

सीएम तीरथ सिंह रावत पहुँचे जोलीग्रांट एयरपोर्ट 9:30 बजे करेंगे मीडिया से बात

Uttarakhand


सीएम तीरथ सिंह रावत देहरादून जोलीग्रांट एयरपोर्ट पहुँच गए हैं अब इसके बाद सीएम अपने आवास जाते है या कहा ये थोड़ी देर में पता चल जाएगा , लेकिन  सूत्रों के हवाले से आज की बड़ी खबर ये है कि सीएम कैम्प का साफ है कहना अभी तक राज्यपाल से ना कोई समय मांगा गया है ना किसी ने सीएम को बुलाया है हालांकि मीडिया में कयास है कि सीएम तीरथ सिंह रावत ने जे पी नड्डा को इस्तीफा सौप दिया है जिसमे लिखा है कि बड़ी ख़बर- मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने राष्ट्रीय अध्यक्ष J P Nadda को पत्र लिख कर इस्तीफ़ा भेजा, लिखा जनप्रतिनिधि क़ानून की धारा 151 A के तहत अब उप चुनाव संभव नहीं है इसलिए मै मुख्यमंत्री पद से इस्तीफ़ा देता हूँ. ये बात भी कहना जरूरी है कि सीएम का इस्तीफा तभी माना जाता है जब राज्यपाल के पास इस्तीफा दिया जाता है राज्यपाल के ही इस्तीफा स्वीकार करने के बाद ही सीएम हटाए माने जाते है हालांकि कल राज्यपाल से मुलाकात संभावना है साथ ही विधानमंण्डल दल की बैठक भी संभव है कहा जा रहा है केंद्रीय मंत्री नरेंद्र तोमर पर्यवेक्षक होंगे लेकिन इतना सब बातें सामने आने के बावजूद  सीएम कैम्प से जुड़े लोग तो अभी भी कह रहे हैं कि सीएम गंगोत्री से चुनाव लड़ेंगे साथ ही पौड़ी से एक बड़े व्यक्ति के बेटे को चुनाव लड़ाया जाएगा लेकिन सब अपनी तरफ से बाते ही कर रहे है ।