Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

इन तीन पूर्व मंत्रीयों को धामी -2 कैबिनेट से किया गया दरकिनार पढ़िए पूरी ख़बर

Uttarakhand


देहरादून बिग न्यूज़ टुडे

पुष्कर धामी ने आज अपने नए मंत्री मंडल के साथ दूसरी बार शपथ ली है अगर पुराने मंत्री मंडल की बात करे तो धामी 1 सरकार के वरिष्ठ मंत्रियों को धामी 2 में नहीं मिली जगह धामी के पहले मंत्री मंडल की बात करे तो उसमें से जो मंत्री रहे ,तीन लोगों को इस नए मंत्री मंडल में दरकिनार किया गया है ।अरविंद पांडेय , बिशन सिंह चुफाल और बंशीधर भगत को मंत्री मंडल से बाहर किया गया है ।

11 मंत्रियो के मंत्रिमंडल में आज आठ मंत्रियो ने शपथ ली है जिसमें से तीन सीट अभी ख़ाली है अब देखना होगा इन तीन सीटों पर क्या पुराने चेहरे ही सीएम धामी रिपीट करेंगे या कुछ और नए चेहरे मंत्री मंडल में शामिल होंगे ।

मिथक तोड़ने वाले पांडेय को नही मिली जगह शिक्षा मंत्री रहते हुए चुनाव न जीत पाने का मिथक तोड़ने वाले विधायक अरविंद पांडेय को मंत्री मण्डल में जगह नही मिली ।पांडेय की उम्मीद मंत्रीमण्डल में ख़ाली तीन सीटों पर लगी है ।

राजधानी के परेड ग्राउंड में हुए शपथ ग्रहण समारोह में पुष्कर धामी ने सूबे के 12 वे मुख्यमंत्री के रूप में अपने मंत्रिमंडल के साथ संवैधानिक शपथ ली | सीएम धामी के साथ शपथ लेने वालों में कैबिनेट मंत्री के रूप में प्रेमचंद्र अग्रवाल, सतपाल महाराज, सुबोध उनियाल, गणेश जोशी, चंदन दास, धन सिंह रावत, रेखा आर्य, सौरभ बहुगुणा ने मंत्री पद की शपथ ली।