Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

सीएमआई अस्पताल पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, विधायक खजानदास के स्वास्थ का जाना हाल

Uttarakhand


देहरादून (B.N.T.)

राजपुर सीट से बीजेपी के विधायक खजानदास बीमार हो गए हैं, वे देहरादून के सीएमआई अस्पताल में भर्ती हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को देहरादून स्थित सी.एम.आई. अस्पताल में उपचार के लिये भर्ती विधायक खजान दास से मुलाकात कर उनकी कुशल क्षेमपूछी तथा उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। मुख्यमंत्री ने विधायक खजान दास के उपचार के सम्बन्ध में चिकित्सकों से भी जानकारी प्राप्त की। सीएमआई अस्पताल के सीईओ प्रसिद्ध न्यूरोसर्जन डॉ. महेश कुड़ियाल ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को विधायक खजान दास के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी दी और बताया है कि स्वास्थ्य में सुधार है।