Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

Big Breaking: विधानसभा में नियम विरुद्ध भर्तियां होनी चाहिए निरस्त, दिल्ली से लौटे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का बड़ा बयान

Dehradun Uttarakhand


देहरादून, बिग न्यूज़ टूडे: उत्तराखंड विधानसभा में बैकडोर से हुई भर्तियों के मामले पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने साफ कहा है कि जो भी भर्तियां नियम विरुद्ध हुई हैं, उनको निरस्त किया जाना चाहिए. साथ ही दोषियों पर भी कार्रवाई होनी चाहिए. जैसे ही उन्हें उत्तराखंड विधानसभा बैकडोर भर्ती के बारे में पता चला था, उन्होंने तत्काल विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी ने इस मामले की जांच के लिए कहा था और दिशा में काम हो भी रहा है.

विधानसभा में बड़े पैमाने पर नेताओं के रिश्तेदारों को नौकरी देने के मामले में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बड़ा बयान देते हुए साफ कहा है कि मैंने पहले ही विधानसभा अध्यक्ष से जांच का अनुरोध कर गलत तरीके से भर्ती हुए नेताओं के रिश्तेदारों की नियुक्ति को निरस्त करने के लिए आग्रह किया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्पष्ट तौर पर कहा है कि उनकी शुरू से ये ही मंशा रही है कि जो भी भर्तियां नियम विरुद्ध हुई है, उन सभी को निरस्त किया जाना चाहिए. इसके अलावा जो दोषी है, उनक पर भी कार्रवाई होनी चाहिए. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी कहा कि वो अपनी मंशा पहले ही उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी को बता चुके हैं.