Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज साइकिल चलाते हुए दिखाई दिए जानिए क्या है पूरा मामला

Uttarakhand


BNT TEAM

प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज साइकिल चलाते हुए दिखाई दिए जी हां उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने टोक्यो ओलंपिक में भाग ले रहे भारतीय खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाने के लिए आज रुद्रपुर में साइकिल चलाई

इस दौरान उन्होंने सभी भारतीय खिलाड़ियों को शुभकामनाएं भी दी उनके साथ ही अन्य भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भी साइकिल रैली में भाग लिया बता दें कि मुख्यमंत्री 2 दिनों के दौरे पर शुक्रवार को रुद्रपुर पहुंचे थे जहां उन्होंने रोड शो में भाग लिया था और कई योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास भी किया

वहीं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वेटलिफ्टर मीराबाई चानू को ओलंपिक में सिल्वर पदक मिलने पर बधाई दी साथ ही कहा कि उनके द्वारा पहले ही दिन सिल्वर पदक जीतकर देश भर में युवा खिलाड़ियों को प्रोत्साहन मिलने का संदेश जाएगा