चुनाव की तैयारी: उत्तराखंड में 81 लाख 43 हजार 922 हुई वोटरों की संख्या

Uttarakhand


देहरादून , ( Big News Today )

उत्तराखंड में वोटरों की संख्या 81 लाख 43 हजार 922 हुई । चुनाव आयोग ने वयस्क मतदाताओं की संख्या बढ़ाने के लिए गंभीर प्रयास किये। इसके तहत जहां महिलाओं को जागरूक करने के लिए महिला चौपाल का आयोजन किया गया तो दूसरी ओर जगह-जगह मशाल जलाकर भी जागरूकता अभियान चलाया गया है।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी सौजन्या ने मतदाता सूची का प्रकाशन करते हुए यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि एक माह के अभियान में प्रदेश में एक लाख से अधिक युवा मतदाता भी जुड़े हैं।
युवाओं को मतदाता बनाने के लिए परिवार रजिस्टर से पात्र होने जा रहे मतदाताओं की पहचान कर उनके वोट बनाने का लक्ष्य रखा गया। मुख्य निर्वाचन अधिकारी सौजन्या के मुताबिक, इन सभी कसरत और टीम वर्क के दम पर करीब तीन लाख नए मतदाता, मतदाता सूची से जुड़े हैं।

किस जिले में कितने मतदाता
उत्तरकाशी- 2,35,427
चमोली- 2,98,715
व्ुद्रप्रयाग- 1,92,724
टिहरी गढ़वाल- 5,29,865
देहरादून- 14,81,874
हरिद्वार- 14,17,026
पौड़ी गढ़वाल- 5,77,117
पिथौरागढ़- 3,81,581
बागेश्वर- 2,16,765
अल्मोड़ा- 5,38,826
चंपावत- 2,03,151
नैनीताल-7,12,912
ऊधमसिंह नगर- 12,99,939
कुल- 81,43,922

कितने पुरुष और कितने महिला मतदाता
पुरुष मतदाता- 42,24,288
महिला मतदाता- 39,19,334
अन्य – 300

कितने सर्विस मतदाता
कुल – 93,964
पुरुष- 91,396
महिला- 2568