Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

मुख्य सचिव ने किया बजरंग सेतु का स्थलीय निरीक्षण

Dehradun Uttarakhand






टिहरी गढ़वाल। मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने आज जनपद टिहरी गढ़वाल क्षेत्रांतर्गत तपोवन स्थित बजरंग सेतु का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान PWD के मुख्य अभियंता श्री ओम प्रकाश द्वारा सेतु की इंजीनियरिंग संरचना, तकनीकी विशेषताओं एवं निर्माण संबंधी पहलुओं की विस्तृत जानकारी दी गई। मुख्य सचिव ने परियोजना की प्रगति एवं सुरक्षा मानकों की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।


तत्पश्चात मुख्य सचिव ने विकासखंड नरेंद्रनगर के अंतर्गत प्लास्डा स्थित हिलांस हिमालयन भोजनालय का निरीक्षण किया। हिलांस हिमालयन भोजनालय की संचालक बीना पुंडीर द्वारा भोजनालय में प्रतिदिन आने वाले ग्राहकों एवं दैनिक बिक्री से संबंधित जानकारी प्रस्तुत की गई।


मुख्य सचिव ने भोजनालय परिसर के आसपास अधिकाधिक पौधरोपण सुनिश्चित करने तथा मेन्यू को स्पष्ट एवं सुव्यवस्थित रूप से डिस्प्ले करने के निर्देश दिए, जिससे पर्यटकों एवं आगंतुकों को बेहतर सुविधा उपलब्ध हो सके।


मुख्य सचिव ने कहा कि स्थानीय स्तर पर पर्यटन एवं आजीविका से जुड़े ऐसे प्रयासों को और अधिक सशक्त किया जाएगा, जिससे क्षेत्रीय विकास को गति मिल सके।


निरीक्षण के दौरान सचिव PWD डॉ. पंकज कुमार पांडेय, डीएम टिहरी श्रीमती नितिका खण्डेलवाल, एसएसपी श्रीमती श्वेता चौबे, नगर पंचायत अध्यक्ष तपोवन विनीता बिष्ट, एसडीएम नरेंद्रनगर आशीष घिल्डियाल, डीडीओ मो. असलम, ईओ तपोवन अंजलि और बीडीओ श्रुति वत्स आदि सहित संबंधित उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *