Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

खटीमा में छठ पूजा में और रामलीला में शामिल हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेशवासियों को छठ पर्व की दी बधाई

Uttarakhand


फोटो: छठ पूजा महोत्सव में शामिल हुए सीएम पुष्कर धामी

खटीमा/उधमसिंहनगर

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार की शाम को खटीमा पहुंचकर संजय पार्क तथा 22 पुल खिलड़िया में आयोजित छठ पूजा कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी प्रदेशवासियों को छठ पूजा की हार्दिक बधाई दी। उन्होंने कहा कि छठ मईया की कृपा सदैव सभी पर बनी रहे।

फोटो- रामलीला में शामिल हुए सीएम पुष्कर सिंह धामी

सूर्याेपासना का यह पावन पर्व हमें प्रकृति से जोड़ता है और शुद्धता, स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देता है। उन्होंने कामना करते हुए कहा कि भगवान भास्कर एवं छठी मइया सबकी मनोकामना पूर्ण करें।

इसके पश्चात मुख्यमंत्री ने झंकैया में आयोजित रामलीला में भी प्रतिभाग किया।