Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

भूमि व कब्जों को लेकर फैसला किया कैबिनेट ने, जानिए आज क्या फैसले हुए कैबिनेट बैठक में।

Dehradun Delhi Uttarakhand


देहरादून (Big News Today) उत्तराखण्ड की धामी सरकार की कैबिनेट बैठक में कई अहम फैसले लिए गए हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में बुधवार की शाम सचिवालय में कैबिनेट बैठक हुई। करीब 13 फैसले कैबिनेट बैठक में लिए गए हैं।

सभी विभागों को दिए गए निर्देश, विभागों की जमीन पर अवैध कब्जों को रोकने को लेकर दिए निर्देश, हर महीने विभाग करेंगे अपनी जमीन की मॉनिटरिंग

उत्तराखंड चारा नीति बनाई गयी, 66 करोड़ का प्रावधान नीति के तहत किया गया,5 साल के लिए बनी गयी नीति

मुख्यमंत्री पुशुधन मिशन योजना के तहत पशुओं के खरीदनी पर सब्सिडी मिलेगी, घोड़े खच्चरों को लेने पर भी मिलेगी सब्सिडी

सिलिका सेंट की रॉयल्टी को किया गया कम, अन्य राज्यों के बराबर की गई कीमत, बाजपुर सूगर मिल को आधुनिकीकरण बनाने को मंजूरी

पशुलान विभाग के तहत चारा की कमी को देखते हुए नई नियमावली बनाई गई

नियोजन विभाग के तहत सेतु आयोग का किया गया गठन, मुख्यमंत्री होंगे सेतु आयोग के अध्यक्ष

कौशल विकास विभाग के तहत मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना के तहत विदेशों में युवाओं को रोजगार मुहैया कराने के लिए दी जाएगी ट्रेनिंग

मानव वन्य जीव निवारण प्रकोष्ठ का किया जाएगा गठन, मानव और जगंली जानवरो के बीच संघर्ष को देखते हुए लिया गया निर्णय

कोषागार की नियमावली में किया गया संशोधन, पशुपालन विभाग में वैटनरी डॉक्टरों को एनईपी देने को मंजूरी, पिरूल इक्कट्ठा करने पर बढाई गयी राशि

ऋषिकेश में चार धाम यात्रा प्रशासन संगठन के तहत बढ़ाए गए 11 पद, साल भर काम करेंगे कर्मचारी, चार धाम यात्रा प्रबन्धन नियंत्रण संगठन भी किया गया नया नाम