Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

Breaking: गैरसैण विधानसभा का बजट सत्र हुआ समाप्त, ग्रीष्मकालीन राजधानी के हिस्से में सिर्फ 4 दिन विधानसभा का सत्र!

Dehradun Delhi Uttarakhand


गैरसैण (Big News Today) विधानसभा का बजट सत्र समाप्त हो गया है। रात करीब 10 बजे तक चली आज की कार्यवाही के बाद सदन अब अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर दिया गया है। आज विधानसभा के बजट सत्र के चौथे दिन विभागवार बजट मदें पास करने के बाद बजट का विनियोग विधेयक पास किया गया। आज के विधानसभा के एजेंडे में ही सत्र स्थगित करने का प्रस्ताव शामिल कर लिया गया था। जिसको देखकर आज विपक्ष ने बजट सत्र को अभी कुछ दिन आगे भी चलाने की मांग की थी।