Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

लौटाई श्रद्धालुओं के चेहरों की मुस्कान

Dehradun Uttarakhand






चमोली। चारधाम यात्रा के दौरान लाखों श्रद्धालुओं की सुरक्षित एवं सुगम यात्रा सुनिश्चित करने के लिए श्री बद्रीनाथ धाम में पुलिस के जवान श्रद्धालुओं की हर छोटी-बड़ी परेशानी में मददगार बन रहे हैं। पुलिसकर्मी श्रद्धालुओं के खोए हुए जरूरी सामानों को तत्परता, ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ तलाश कर उनकी अमानत सकुशल उन्हें वापस लौटा रहे है।


ओडिशा एक अन्य श्रद्धालु अंजन कुमार शामल का पर्स ‘तप्त कुंड’ के पास गिर गया था, जिसमें ₹2450 की नकदी मौजूद थी। अपर उपनिरीक्षक राजीव एवं कंट्रोल रूम टीम ने तत्परता दिखाते हुए पर्स को नकदी सहित बरामद कर श्रद्धालु को वापस लौटाया।


 मध्य प्रदेश निवासी एक महिला श्रद्धालु का पर्स मंदिर परिसर में खो गया था। पुलिस टीम ने पूरी जिम्मेदारी और सतर्कता के साथ पर्स को बरामद कर संबंधित महिला को सुपुर्द किया।


 ओडिशा के रहने वाले श्रद्धालु आनंद का मोबाइल फोन मंदिर परिसर में कहीं गिर गया था। PRD जवान जगमोहन द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए उक्त फोन को ढूँढ निकाला गया और श्रद्धालु को सकुशल सुपुर्द कर दिया गया।


अपना कीमती सामान सकुशल वापस पाकर श्रद्धालुओं के चेहरे खुशी से खिल उठे। सभी श्रद्धालुओं ने चमोली पुलिस की संवेदनशीलता और तत्परता की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *