Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

यू ट्यूबर बॉबी कटारिया के गुरुग्राम स्थित घर पर कैंट पुलिस ने लगाया कुर्की का नोटिस

Dehradun Uttarakhand


देहरादून, बिग न्यूज़ टूडे: सड़क पर ट्रैफिक रुकवाकर शराब पीने, स्टंट दिखाने और पुलिस को धमकाने के मामले में आरोपित यूट्यूबर बाबी कटारिया के घर गुरुग्राम जाकर कैंट कोतवाली पुलिस ने कुर्की का नोटिस चस्पा कर दिया है। बाबी के खिलाफ देहरादून व दिल्ली में मुकदमा दर्ज है। बॉबी कटारिया मामले में देहरादून पुलिस ने पहले ही 25 हजार रुपये का ईनाम घोषित किया है।

बाबी कटारिया अब भी पुलिस ‌के सामने पेश नहीं हुआ तो एक महीने बाद कुर्की की कार्रवाई भी की जाएगी। अभी तक उसकी तलाश में पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रहीं हैं। वहीं एसपी सिटी का कहना है कि कई दबिश देने के बावजूद वह हत्थे नहीं चढ़ा। जिसके कारण शनिवार को कोर्ट ने उसके कुर्की के वारंट जारी किए थे । दरअसल, बॉबी कटारिया कैंट कोतवाली के किमाड़ी क्षेत्र में सड़क पर ट्रैफिक रुकवाकर शराब पीता दिख रहा था। इस मामले में डीजीपी के आदेश पर 11 अगस्त को कैंट थाने में मुकदमा दर्ज किया गया। मुकदमा दर्ज होने के बाद कटारिया ने इंटरनेट मीडिया पर उत्तराखंड पुलिस को धमकी भी दी थी। इस मामले में उसे कई बार बुलाने के लिए नोटिस जारी किए गए लेकिन वह उपस्थित नहीं हुआ।