Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

Big News:लोकसभा चुनाव के लिए बीजेपी की पहली लिस्ट जारी, उत्तराखण्ड से 3 उम्मीदवारों ने नामो का एलान

Delhi Uttarakhand


बिग न्यूज़ टूडे: भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव 2024 का शंखनाद कर दिया है। पार्टी ने शनिवार को अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े ने बताया कि 16 राज्य और दो केंद्र शासित प्रदेशों की 195 सीटों के उम्मीदवार तय कर दिए गए हैं। बाकी सीटों पर मंथन चल रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणसी से चुनाव लड़ेंगे। अमित शाह गांधीनगर से चुनावी मैदान में होंगे। 34 केंद्रीय एवं राज्य मंत्रियों के नाम भी इस सूची में हैं। इसके अलावा दिवंगत सुषमा स्वराज की बेटी को भी लोकसभा का टिकट दिया गया है।

किस राज्य से कितनी सीटों पर प्रत्याशियों का एलान?
उत्तर प्रदेश की 51, पश्चिम बंगाल की 26, मध्य प्रदेश की 24, गुजरात की 15, राजस्थान की 15, केरल से 12, तेलंगाना से नौ, असम से 11, झारखंड से 11, छत्तीसगढ़ की 11, दिल्ली की पांच, जम्मू-कश्मीर की दाे, उत्तराखंड की तीन और अरुणाचल, गोवा, त्रिपुरा, अंडमान-निकोबार और दमन और दीव की एक-एक सीट पर प्रत्याशी तय किए गए हैं।

पार्टी के दिल्ली हेडक्वार्टर में राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े ने 195 लोकसभा उम्मीदवारों की घोषणा की. उन्होंने बताया कि पीएम मोदी वाराणसी से चुनाव लड़ेंगी. 28 महिलाओं को टिकट दिया गया. 50 साल के कम उम्र वाले 47 उम्मीदवार बनाया गया है. 47 युवाओं को टिकट दिया गया. एससी के 27, एसटी के 18, ओबीसी 57 को टिकट दिया गया है.