Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

हल्द्वानी प्रकरण को लेकर भाजपा की आक्रोश रैली कांग्रेस नेता पर जातीय एवं सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने की राजनीति का आरोप

Dehradun


Consulting Editor : Mo Faheem ‘Tanha’

देहरादून(Big news today)। आज भारतीय जनता पार्टी महानगर देहरादून के द्वारा महानगर के अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल जी के नेतृत्व में उत्तराखंड के हल्द्वानी में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की सभा के बाद सामने आए कथित ‘शुद्धिकरण’ प्रकरण को लेकर भारतीय जनता पार्टी द्वारा आक्रोश रैली आयोजित की गई।

कार्यक्रम में महानगर के अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल ने सभी कार्यकर्ताओं का स्वागत अभिनंदन करते कांग्रेस नेतृत्व पर आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी एवं कांग्रेस के कथा कथित नेता इस पूरे मामले को राजनीतिक रंग देकर समाज में जातीय विभाजन पैदा करने का काम कर रहे हैं

कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे इस विषय को लेकर लगातार बयानबाजी कर रहे हैं और इसे जातीय भेदभाव से जोड़कर समाज में भ्रम एवं तनाव पैदा करने का प्रयास कर रहे हैं। वे वे जी उत्तराखंड में जिस जमीन को ढूंढ रहे हैं यहां की जनता ने उनकी पार्टी को उनके नेताओं को पहले से ही बाहर का रास्ता दिखा रखा है आप कितना ही जातीय भेदभाव को मोड तोड़कर समाज को बांटने का प्रयास कर लें लेकिन उत्तराखंड की जनता भाजपा पर अपना भरोसे को कायम किए हुए हैं।

कार्यक्रम में उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने भी सभी कार्यकर्ताओं का स्वागत अभिनंदन किया और धन्यवाद किया कि आप इतनी हजारों की संख्या में यहां उपस्थित हुए उन्होंने बताया कि हल्द्वानी की घटना के बाद कथित अनुष्ठान को लेकर अलग-अलग पक्षों द्वारा दावे किए गए हैं और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच के बाद ही वास्तविकता सामने आनी चाहिए। संगठन ने रैली के दौरान कथित नारों और टिप्पणियों को अपने आयोजन का कारण बताया था। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने कार्यकर्ताओं को यह भी बताया कि कि भारतीय जनता पार्टी समाज के सभी वर्गों के सम्मान, सामाजिक समरसता और समानता के लिए प्रतिबद्ध है। राजनीतिक लाभ के लिए जाति और समाज को बांटने की राजनीति को जनता स्वीकार नहीं करेगी। कांग्रेस को चाहिए कि वह संवेदनशील विषयों पर राजनीति करने के बजाय तथ्यों और संवैधानिक मर्यादाओं का सम्मान करे।

हमारे देश की नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 2014 के बाद देश के सभी महान पुरुषों का सम्मान लगातार होता आ रहा है जिसके चलते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने डॉ भीमराव अंबेडकर बाबा साहब के पंच तीर्थ के रूप में पांच स्थानों को स्थापित किया गया है जो आज समाज को एक नई दिशा देने का काम कर रहे हैं। मै कांग्रेस नेता राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे से सवाल किया कि क्या प्रत्येक विवादित घटना को जातीय चश्मे से देखने के बजाय पूरे घटनाक्रम की निष्पक्ष जांच और कानून के अनुसार कार्रवाई की मांग नहीं की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की जनता शांतिप्रिय है और किसी भी राजनीतिक दल को जातीय एवं सामाजिक भावनाओं को भड़काने की अनुमति नहीं दी जा सकती।

कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में अनुसूचित जाति के नेता दर्जाधारी राज्य मंत्री सुरेंद्र मोगा के द्वारा सभी कार्यकर्ताओं का अभिनंदन किया गया उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को बताया गया कि कांग्रेस पार्टी लगातार सत्ता में रहने के लिए जातीय राजनीति करती है उसने पूर्व समय में भी लोगों को जातीय भेदभाव में बांटने का काम किया और अपनी राजनीति की रोटी को सेंकने का काम किया लेकिन आज की जनता समझ चुकी है वह इन सभी बातों में नहीं आने वाली रैली में कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस की कथित विघटनकारी राजनीति के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए सामाजिक एकता, राष्ट्रवाद और संविधान के मूल्यों की रक्षा का संकल्प लिया। उन्होंने बताया कि भारतीय जनता पार्टी लगातार समाज में प्रत्येक वर्ग के लिए काम कर रही है वह सर्व समाज को एक साथ लेकर आगे बढ़ रही है देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर के जन्म स्थान को जो की महू मध्य प्रदेश में है राष्ट्रीय स्मारक के रूप में विकसित किया है बाबा साहब के नाम पर देश के प्रधानमंत्री मोदी ने पंच तीर्थ दिए हैं। उन्होंने यह बताया कि भारतीय जनता पार्टी उत्तराखंड राज्य में सबका साथ सबका विश्वास सबका प्रयास संकल्प को लेकर आगे बढ़ रही है।

उन्होंने यह भी बताया कि जाति के नाम पर समाज को बांटने की राजनीति नहीं, बल्कि सामाजिक समरसता और सबका सम्मान ही उत्तराखंड की पहचान है।

आक्रोश रैली में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, धर्मपुर विधायक विनोद चमोली, कैंट विधायक सविता कपूर, महानगर महापौर सौरभ थपलियाल, दर्जाधारी राज्य मंत्री ज्योति प्रसाद गैरोला, अनिल गोयल, सुरेंद्र मोगा,  विनोद उनियाल, डॉ देवेंद्र भसीन, सुनील उनियाल गामा, ज्योति कोटिया, अभिषेक शाही, मुकेश राष्ट्रवादी, दयाराम, राजीव रजौली, मनोज जाटव, रेणु देवी, विशाल कुमार, शुभम कुमार, आदित्य नायर, वंशिका, योगेश घागट, सुनील शर्मा, संकेत नौटियाल, ओम कक्कड़, राजेश कंबोज, मोहित शर्मा, जगदीश सेमवाल, समीर डोभाल, तृप्ता जाटव, विनोद शर्मा, प्रदीप कुमार, महिपाल, संदीप बिजलवान, सभी महानगर के बाद पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *