Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

Breaking-: लोकसभा चुनाव को लेकर ये फार्मूला अपनाएगी भाजपा सरकार , प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कही ये बात

Uttarakhand


देहरादून ( Report By- Faizan khan Faizy)

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि भाजपा का सांगठनिक गठन 15 सितंबर तक पूरा हो जाएगा। जिलों से लेकर प्रदेश तक मोर्चो विभाग और प्रकोष्ठ भी गठित हो जाएंगे। उन्होंने बताया कि जिलास्तर के सभी पदाधिकारियों को बूथ प्रबंधन की जिम्मेदारी दी जाएगी।

प्रेसवार्ता में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव की तैयारी के लिए दायित्व सौंपे जाएंगे। यूएसनगर और हरिद्वार में हारी हुई सीटों को जिताने की जिमेदारी राज्य सभा सांसदों की भी होगी। पार्टी चंपावत उपचुनाव का फार्मूला अपनाएगी। उन्होंने बताया कि जिलों की कार्यकारिणी का गठन बाद में होगा।

आपको बता दे कि मंगलवार को केंद्रीय नेतृत्व ने प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की नयी टीम पर मुहर लगा दी है ।

इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष देवेंद्र भसीन , प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान , प्रदेश मंत्री आदित्य चौहान आदि पदाधिकारी रहे मौजूद ।