Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

भाजपा स्थापना दिवस पर बोले सीएम धामी, कहा- भाजपा के लिए सत्ता केवल सेवा का संकल्प

Dehradun Uttarakhand


देहरादून, बिग न्यूज़ टूडे: भाजपा का स्थापना दिवस आज मनाया जा रहा है। पार्टी कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उद्बोधन भी सुना, जीएमएस रोड स्थित चौधरी फार्म हाउस से पार्टी कार्यकर्ताओं ने स्थपाना दिवस पर शोभायात्रा भी निकाली। शहर में निकली भव्य शोभायात्रा घंटाघर पर प्रसाद वितरण के साथ संपन्न हुई। पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने बताया कि स्थापना दिवस पर पूरे प्रदेश में कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। 

जिला, मंडल व बूथ स्तर पर सभी कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के उद्बोधन को सुना। वहीं जीएमएस रोड स्थित कार्यक्रम स्थल में पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सबसे पहले सभी कार्यकर्ताओं को स्थापना दिवस की बधाई दी। इस दौरान उन्होंने अपने कार्यों की उपलब्धियों का ब्योरा दिया। विभिन्न क्षेत्रों में किए गए कार्यों की दी जानकारी।  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड की सरकार आम आदमी की सरकार बनेगी, घर-घर तक जाने का काम करेगी। बतौर सीएम उत्तराखंड सरकार सेवा का काम करेगी। भाजपा के लिए सत्ता केवल सेवा का संकल्प होती है। उन्होंने कहा कि सरकार बनाकर जनहित से जुड़े सभी कार्यों को बहुत तेजी से विस्तार दिया जा रहा है।