Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

विधि विधान से बिहारी महासभा ने की ज्ञान की देवी मां सरस्वती की पूजा अर्चना

Bihar Dehradun Delhi Mussoorie Uttarakhand


देहरादून। बिहारी महासभा ने राजपुर रोड स्थित शिव बाल योगी आश्रम में सोमवार को सरस्वती पूजा बसंत पंचमी का कार्यक्रम इस वर्ष भी धूमधाम से मनाया। कार्यक्रम की शुरुआत मूर्ति पूजा के साथ की गई उसके बाद हवन कीर्तन भजन एवं  भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम स्थल पर आए हुए सभी अतिथियों एवं श्रद्धालुओं के लिए भंडारे की व्यवस्था की गई थी। सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन बिहार से आए कलाकार बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के प्रोफेसर विजय कपूर द्वारा किया गया  ।

आपको बताते चले कि बिहारी महासभा, देहरादून द्वारा वार्षिक रूप से 180C, शिव बालयोगी आश्रम, राजपुर रोड, देहरादून, उत्तराखंड में वर्ष 2006 से श्री शिव बालयोगी महाराज के सानिध्य में सरस्वती पूजा महोत्सव का नियमित आयोजन किया जाता रहा है। यह महोत्सव हिंदी पंचांग के अनुसार माघ शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को मनाया जाता है, अतः इसे वसंत पंचमी के नाम से भी जाना जाता है ।

इस दिन को बच्चों के विद्यारम्भ संस्कार के रूप में भी मनाया जाता है, जिसमें बच्चे अपनी शिक्षा प्रक्रिया की शुरुआत करते हैं। यह एक महत्वपूर्ण परंपरा है जो बच्चों को शिक्षा के महत्व को समझाती है और उन्हें पढ़ाई की शुरुआत में बलिदान की भावना देती है।

इस दिन को बच्चों के विद्यारम्भ संस्कार के रूप में भी मनाया जाता है, जिसमें बच्चे अपनी शिक्षा प्रक्रिया की शुरुआत करते हैं। यह एक महत्वपूर्ण परंपरा है जो बच्चों को शिक्षा के महत्व को समझाती है और उन्हें पढ़ाई की शुरुआत में बलिदान की भावना देती है।

इस पर्व को परंपरागत रूप से किसानों द्वारा भी मनाया जाता है। इस दिन किसान अपने हल की पूजा करते हैं। हल की पूजा करने से किसान यह संदेश प्राप्त करते हैं कि उनकी मेहनत और खेती माता भूमि के साथ उनका संबंध अत्यंत मौलिक और महत्वपूर्ण है।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से बिहारी महासभा के अध्यक्ष ललन सिंह सचिव चंदन कुमार झा ,कोषाध्यक्ष रितेश कुमार, कार्यकारिणी सदस्य अमरेंद्र कुमार, आलोक सिन्हा, उमेश राय, विनय कुमार यादव, सुरेश ठाकुर, राजेश कुमार पूर्व अध्यक्ष सत्येंद्र सिंह रंजन कुमार ,दीपक कुमार पांडे, अभय कुमार ,हरिश्चंद्र झा ,अवनीश कुमार सिंह विकास कुमार शशिकांत गिरी रामनिवास विनय कुमार सिंह, अजय कुमार डॉक्टर स्क झा संदीप महतो शंकर दास मुकेश कुमार मनोज साहनी मनोज ठाकुर मंजय कुमार शशि शेखर डॉक्टर जितेंद्र सिंह धर्मेंद्र ठाकुर पिंटू कुमार साहुल कुमार बाबुल कुमार विनय सनी चंद्रिका प्रसाद दिनेश शर्मा बलराम चौधरी आलोक कुमार सिंह रवि पांडे नंदन कुमार संतोष सिंह एसके अग्रवाल सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।